14 नवंबर 2024 - 14:56
ओवैसी को भाषण के बीच थमाया गया नोटिस, हेट स्पीच का मामला

पुलिस ने नोटिस में चेतावनी दी गयी है कि अपनी स्पीच में किसी भी धर्म की आस्था को ठेस न पहुंचाएं और न ही भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करे।

हैदराबाद से सांसद एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी को उनकी स्पीच के लिए पुलिस ने नोटिस दिया है। लोकप्रियय सांसद ओवैसी को महाराष्ट्र के सोलापुर में स्पीच देने के लिए नोटिस दिया गया है। ओवैसी को जब यह नोटिस दिया गया तब वह सोलापुर में भीड़ से खचखच भरे स्टेज पर थे। ओवैसी सोलापुर से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार फारूक शब्दी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 

पुलिस ने नोटिस में चेतावनी दी गयी है कि अपनी स्पीच में किसी भी धर्म की आस्था को ठेस न पहुंचाएं और न ही भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करे।